
मेरठ एलएलआरएम मेडिकल कालेज में मानसिक स्वास्थ्य कैंप में लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी देते चिकित्सक।
LLRM Meerut world mental health week: आज एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ में मानसिक रोग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को मानसिक रोग से बचाव और लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई।
मेडिकल कालेज मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पाण्डेय ने बताया कि देश में 10.6% भारतीय मानसिक बीमारियों से ग्रसित है। एक सर्वे के अनुसार 197·3 मिलियन लोग मानसिक रोगों से पीड़ित हैं। जिसमे से 45·7 मिलियन लोग डिप्रेशन से तथा 44·9 मिलियन लोग एंग्जायटी से परेशान हैं। मानसिक रोगों के मरीज भारत में हर रोज बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक मरीजों में उपचार की देरी का 85-96% आंकड़ा हैं। जिसके प्रमुख कारण मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता का अभाव, स्टिग्मा, भेदभाव और गलत अवधारणा है।
जिसके रोकथाम के लिए मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल स्थित जनरल OPD तथा नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र, सूरजकुंड, मेरठ में मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
अस्पताल में आए मरीजों को डॉ. नीलम सिद्धार्थ गौतम, सह आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मानसिक रोगों के लक्षण, उपचार एवं उनसे जुडी अवधारणाओं के बारे में बताया। नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र, सूरजकुंड में डॉ. संजीव कुमार, आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मानसिक रोगों के सभी कारणों पर चर्चा की।
कैंप का आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. सीमा जैन के मार्गदर्शन में हुआ। कैंप में डॉ. अनिला और डॉ. सौरभ सहित अन्य डॉक्टरों ने लोगों को मानसिक रोगों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैंप के अंत में लोगो द्वारा पूछे गये प्रश्नों के संतुष्टिपूर्वक जवाब दिए गए। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की सराहना की।
मेडिकल कालेज में मानसिक स्वास्थ्य जनजागरूकता रैली
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह अंर्तगत आज मानसिक स्वास्थ्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के संकाय सदस्य, कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ, एमबीबीएस, नर्सिंग, लैब तकनीशियन, फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मीडिया प्रभारी डॉ. बीडी पांडे ने बताया कि प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज प्रो. डॉ. आरसी गुप्ता ने प्रशासनिक भवन के सामने से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. तरुण पाल ने जनजागरूकता रैली का नेतृत्व किया।
मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल ने बताया कि रैली मेडिकल कालेज के विभिन्न स्थानों से होते हुए नए पुस्तकालय पर संपन्न हुई। रैली के सफल आयोजन में डॉ. नीलम राठी, डॉ. जीतेंद्र सिंह, डॉ. वीडी पांडे, डॉ. नीलम गौतम, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. एसके पालीवाल, डॉ. विक्रम सिंह तथा नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
Published on:
13 Oct 2023 08:07 pm
