
मेरठ। वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बादल आैर कभी धूप निकलने से मौसम में लोग गर्माहट आैर ठंड महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ धूप निकली, फिर शनिवार की सुबह तक आसमान में घने बादल रहने से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग ने फिर चेतावनी दी है कि चार फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर वेस्ट यूपी-एनसीआर में दिखार्इ देगा।
इन तीन दिन रहेगी बारिश
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि चार फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से पांच से सात फरवरी तक बारिश आैर तेज हवाआें के चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में दिन आैर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुर्इ है। उनके मुताबिक अभी दो दिन तापमान बढ़ेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा आैर पांच से सात फरवरी के बीच तेज हवाएं आैर बारिश होगी।
दिन आैर रात के तापमान में बढ़ोतरी
पिछले दो दिन में मौसम में बदलाव के साथ दिन आैर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुर्इ है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री आैर न्यनूतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 आैर न्यूनतम 48 फीसदी दर्ज की गर्इ है। हालांक पिछले दो दिन बादलों आैर धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही आैर दिन में तेज हवा रही। मौसम वैज्ञानिकों की आेर से पश्चिमी विक्षोभ बनने से वेस्ट यूपी-एनसीआर में पांच से सात फरवरी तक तेज बारिश के साथ एेतिहात बरतने की चेतावनी भी दी गर्इ है।
Published on:
02 Feb 2019 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
