24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- इतने दिन बाद शुरू हो जाएगी प्रचंड गर्मी

मार्च में बारिश के कारण कर्इ बार बदला मौसम पिछले दो दिन में वेस्ट यूपी-एनसीआर में चढ़ा पारा अब बादल छाने के बावजूद नहीं होगी बारिश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Mar 2019, 9:56 AM IST

meerut

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- इतने दिन बाद शुरू हो जाएगी प्रचंड गर्मी

मेरठ। मौसम में फिर परिवर्तन आया है। मार्च के महीने में कर्इ बार बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक रही, लेकिन इस महीने के अाखिर तक मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। पिछले दो दिन में वेस्ट यूपी-एनसीआर में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हुर्इ है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल भी रहे, लेकिन बारिश नहीं हुर्इ। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी के आसार जताए हैं। उनका कहना है कि इस दौरान भले ही बादल रहें, लेकिन बारिश नहीं होगी, लेकिन तेजी से तापमान भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: रेल यात्रियों को अभी उठानी पड़ेंगी मुश्किलें, क्योंकि इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

अगले पांच दिन में शुरू हो जाएगी प्रचंड गर्मी

जिस तरह से पारा पिछले दो दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है, उससे जल्दी ही प्रचंड गर्मी की संभावना जतार्इ गर्इ है। मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन के बाद प्रचंड गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन कोर्इ बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद से पारे में लगातार बढ़ोतरी होगी आैर लोग प्रचंड गर्मी का अनुभव करेंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लोगों को इसका अहसास हो जाएगा। डा. शाही के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में उछाल आएगा आैर अप्रैल के पहले सप्ताह से अच्छी गर्मी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः लोग दीवाने हुए मोदी, प्रियंका आैर राहुल के इन कपड़ों के, सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा ये नेता

दो दिन में पांच डिग्री पारा चढ़ा

मौसम कार्यालय के अनुसार मेरठ आैर आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 आैर न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 67 आैर न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी दर्ज की गर्इ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग