7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थानें में नहीं लिखा गया FIR तो मंत्री दिनेश खटीक पहुंचे SSP ऑफिस

पुलिस के काम से नाराज होकर मंत्री दिनेश खटीक एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Anand Shukla

Jan 17, 2023

dinesh.jpg

जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक एक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SSP पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ SSP से शिकायत की और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात की। इस दौरान उन्होंने एक बंद कमरे में मेरठ के SSP से करीब 1 घंटे तक बात की।

राज्यमंत्री SSP से बात करने के बाद सीधे चले गए। मीडिया उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन मंत्री ने इस मामले में बात करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- मायावती ने मु्स्लिम कौम के लिए बहुत कुछ किया है

कारवाई नहीं होने से नाराज थे मंत्री

दरअसल कुछ दिन मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद जब पीड़िता ने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले में कोई कारवाई नहीं की।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस मामले में पहले थानेदार से बात की। जब कोई सही जवाब नहीं मिला तो मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक खुद पीड़िता को लेकर SSP ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने SSP से बात करते हुुए थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। तुरंत कारवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले- बीजेपी वालों ने भगवान राम पर षड़यंत्र करके कर लिया है कब्जा