
shakti
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मेरठ ( Meerut ) महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब ग्राम पंचायतों में मिशन नारी शक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस, पंचायत विभाग और समाज कल्याण विभाग मिलकर काम करेंगे। शनिवार काे प्रथम नवरात्र से इसकी शुरूआत हाे गई है। अब प्रत्येक ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जाएगा।
प्रथम नवरात्र से हुई शुरूआत
मिशन नारी शक्ति अभियान की शुरूआत जिले के सभी गांवों में नवरात्र से होगी। यह अभियान पूरे एक सप्ताह तक चलेगा। यानी गांव में आज 17 से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान में गांव में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने के साथ ही उनको मुश्किल समय में मानसिक और शारीरिक रूप से मुकाबले के लिए तैयार किया जाएगा।
अभियान में इनकी होगी भागीदारी
राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक, स्कूल कैम्पस से लेकर सरकारी विभागों तक हर जगह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ाने के लिए मिशन रूप में काम किया जाएगा। पुलिस विभाग के साथ-साथ बेसिक, उच्च, माध्यमिक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत विभाग सहित 23 विभागों के साथ-साथ व्यापारी, चिकित्सक, उद्यमी सहित विभिन्न निजी व गैर सरकारी संस्थाएं इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार होंगी। इसका उद्देश्य जिले की एक-एक बालिका और महिला की सुरक्षा,सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए मिशन शक्ति को सफल बनाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहून ने बताया कि गांव में महिलाओं को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा के लिए आज 17 अक्टूबर से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पंचायत विभाग के कर्मचारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के अलावा अन्य विभाग के लोग भी लगाए गए हैं।
Updated on:
17 Oct 2020 07:13 pm
Published on:
17 Oct 2020 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
