
latest monsoon rain update
मेरठ. Uttar Pradesh Weather news update forecast : मानसून अंतिम विदाई से पहले एक बार फिर लोगों को सराबोर करने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने मेरठ, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक बार फिर से बारिश के आसार जताए हैं। इससे गर्मी और उमस से पूरी तरह से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश से मौसम काफी सुहाना होगा और तापमान कम होगा।
उन्होंने बताया कि मानसून की ट्रफ इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी है। इससे पश्चिम के आसपास एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण है। इस काण अगले कुछ दिनों तक सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। बुधवार को यह पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास और आज गुरुवार तक गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के आसपास रहने की संभावना है। इससे अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के कारण पश्चिम, दक्षिण और मध्य भारत के कम दबाव वाले क्षेत्र में नमी आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में अलग-अलग जगह अगले दो-तीन दिन गरज के साथ मध्यम बारिश से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मेरठ और एनसीआर के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होगी। उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बरेली, नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम आदि में बारिश से मौसम सुहाना होगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
Published on:
09 Sept 2021 12:37 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
