19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update 2024: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर आया अपडेट, यूपी में 5 दिनों तक होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Monsoon Update 2024: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। 22 जून को मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। इससे करीब 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Anand Shukla

Jun 20, 2024

Monsoon Update 2024 heavy rain in up till 5 days Weather Forecast imd alert

Monsoon Update 2024: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने के सोचना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में हीटवेव जारी रहेगी लेकिन ईस्ट यूपी में आज के बाद हीटवेव नहीं रहेगी। वहीं, तराई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

बुधवार शाम को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, 23 से 25 जून के बीच मानसून पूरे प्रदेश में प्रवेश करेगा। इसके बाद 5 दिनों तक बारिश देखने को मिलेगी।

30- 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेंगी आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई को यूपी के क्षेत्रों में आंधी चलने की संभावना है। ये हवाएं 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान बिजली कड़कने की संभावना है। IMD के मुताबिक 22 मई को मध्य प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भी हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:बाबा विश्वनाथ के भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 महीने में करीब तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग