30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ के परीक्षितगढ़ में मस्जिद की बुर्जी तोड़ी, मजार को किया तहसनहस; क्षेत्र में तनाव फोर्स तैनात

मेरठ के परीक्षितगढ़ में मस्जिद की बुर्जी तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। मस्जिद की बुर्जी तोड़ने से क्षेत्र में तनाव है। मौके पर फोर्स तैनात किया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 02, 2023

meerut police

मेरठ में धार्मिक स्थल की बुर्जी तोड़ने के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस।

मेरठ में आए दिन माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। आज गुरुवार को परीक्षितगढ़ में असामाजिक तत्वों ने मस्जिद की बुर्जी तोड़ दी। इससे विशेष समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। मस्जिद की बुर्जी तोड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

असामाजिक तत्वों ने मवाना के गांव भैंसा में धार्मिक स्थल पर गुंबद क्षतिग्रस्त किया
बता दे इससे पहले मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने मवाना थानाक्षेत्र के गांव भैंसा में स्थित एक धार्मिक स्थल पर गुंबद क्षतिग्रस्त किया था। सूचना पर विशेष समुदाय के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला किसी तरह से शांत कराया था। लेकिन उसके दो दिन बाद आज गुरुवार को अराजकतत्वों ने फिर से क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की। अराजकतत्वों ने बुधवार की रात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर स्थित ईदगाह में मस्जिद की आठ बुर्जी तोड़ दी। इसी के साथ मजार सूफी रहीम बख्श मजार क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।

अगवानपुर में ईदगाह मस्जिद की गुंबद और मजार में तोड़फोड़
आज गुरुवार सुबह गांव अगवानपुर में ईदगाह मस्जिद की गुंबद तोड़ने और मजार में तोड़फोड़ की जानकारी गांव में लगी तो ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। मस्जिद की गुंबद तोड़े जाने और मजार क्षतिग्रस्त की सूचना आसपास के गांव में पहुंची तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। इस दौरान खेत मालिक शिवकुमार भी क्षतिग्रस्त मजार पर पहुंचे और शरारती तत्वों द्वारा ग्रामीणों को मस्जिद की गुंबद तोड़े जाने की बात बताई।

मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
इसके बाद मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मस्जिद की गुंबद तोड़े जाने की घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने मुस्लिम समुदाय की भीड़ को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

तीन बार ईदगाह की मस्जिद की बुर्जी तोड़ी गई
ग्रामीणों ने एसडीएम से बताया कि अब तक तीन बार ईदगाह की मस्जिद की बुर्जी तोड़ी गई है। लेकिन तहरीर देने के बाद पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

यह भी पढ़ें : मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

मुस्लिम समुदाय ने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। मुस्लिम समुदाय के लोगों में इस घटना से रोष बना हुआ है। मुस्लिम समुदाय ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।