9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो गुटों की गैंगवार में इकलौता बेटा खोने के बाद एसएसपी से इंसाफ मांगने पहुंची मां हुई बेहोश

Highlights एसएसपी ने 25 हजार का इनाम रखकर हिस्ट्रीशीट खोलने के दिए निर्देश तीन मार्च को शादी समारोह में चली गोली से मारा गया था छात्र पंकज एसएसपी ने दोनों थानों की पुलिस की लापरवाही पर जमकर हड़काया  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। थाना मुंडाली के गांव रछौती में दो गुटों की गैंगवार में मारे गए छात्र पंकज के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। इस दौरान मृतक छात्र पंकज की मां भी आई हुई थी। बेटे के हत्यारोपियेां की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय पर बेहोश हो गई। परिजनों का आरोप था कि हत्यारोपी देवेन्द्र गुर्जर गांव में खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसको पकड़ नहीं रही। इसको लेकर कई बार थाना मुंडाली में तहरीर दी गई, लेकिन उसके बाद भी थाना पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

इकलौते बेटे पंकज को खोने वाली मां इंसाफ मांगने एसएसपी कार्यालय पहुंची तो सदमे से बेहोश हो गई। पीडि़त पक्ष की हालत देखकर एसएसपी अजय साहनी का दिल पसीज गया। एसएसपी ने आरोपी देवेन्द्र पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। वहीं थाना पुलिस से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोलने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ेंः गंगा के बीच टापू पर बन रही थी अवैध शराब, तस्कर नाव तोड़कर हो गए फरार, डेढ़ घंटे तक फंसे रहे एसडीएम और उनकी टीम

बता दें कि गत 3 मार्च को गांव रछौती में एक शादी समारोह में दो गुटों में हुई फायरिंग में खाना खा रहे छात्र पंकज को गोली लगी थी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पहला गुट मोनू का और दूसरा गुट देवेंद्र का था। परिजनों का आरोप है कि गोली देवेन्द्र ने चलाई थी। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़त पक्ष एसएसपी कार्यालय जब पहुंचा तो काफी आक्रोश में था। मामले को कई दिन बीतने के बाद भी हत्यारेापी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जबकि वह गांव में खुलेआम घूम रहा है। पंकज की मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः हर्ष फायरिंग के आरोपी सपा के पूर्व मंत्री के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर

परिजनों का कहना है कि पंकज इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां गहरे सदमे में है। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वे क्या करें। वहीं पुलिस भी अभी तक यह साबित नहीं कर पाई कि पंकज की मौत आखिर किसकी गोली से हुई है। पंकज की मां की हालत देखकर एसएसपी काफी गुस्सा हुए और उन्होंने किठौर और मुंडाली थानों के एसओ को जमकर फटकार लगाई है। एसएसपी अजय साहनी ने भरोसा दिलाया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी।