
AJMER-92 फिल्म रिलीज से पहले विवाद में पड़ गई है। पिछले दिनों फिल्म "द केरल स्टोरी" रिलीज से पहले विवादों में घिरी रही। अब AJMER-92 को लेकर राजस्थान में बवाल शुरू हो रहा है। मुस्लिम संगठनों और अजेमर दरगाह कमेटी ने AJMER-92 का विरोध शुरू कर दिया है।
जानाकारी के मुताबिक,कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के माध्यम से समुदाय को निशाना बनाया है। अगर, AJMER-92 फिल्म के जरिए अजमेर शरीफ दरगाह और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की छवि को कोई नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तो फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम यूपी के कई शहरों में भी अजमेर 92 फिल्म रिलीज से पहले विरोध की आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। धौलाना और डासना में मुस्लिम संगठनों ने फिल्म के रिलीज होेने पर आपत्ति उठाई है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौलानाओं ने फिल्म पर रोक की मांग की है।
AJMER-92 फिल्म इस घटना पर बनी
साल 1992, तारीख 21 अप्रैल। इस दिन एक अखबार ने खुलासा किया, जिसमें बताया गया कि अजमेर में रसूखदार परिवारों के लोगों ने स्कूल और कॉलेज की 100 से अधिक लड़कियों को जाल में फंसाकर यौन शोषण किया है। दावा किया कि इनमें से कई लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस दौरान अधिक जानकारी नहीं होने पर मामले को दबाने की कोशिश हुई। 15 मई को फिर से अखबार ने लड़कियों की फोटो धुंधलाकर छापा और उनके बयान लिखे। इसके बाद मामले की चर्चा देश भर हुई।
लड़कियों ने बताया कि रसूखदार लोगों ने उनके न्यूड फोटो और वीडियो क्लिप दिखाकर उनका यौन शोषण किया। इसके बाद डराया और धमकाया गया। लड़कियों पर सहेलियों को साथ लाने का दबाव बनाया गया। ऐसा नहीं करने पर अश्लील फोटो घर वालों को दिखाने और कई धमकियां दी थीं। लड़कियां खुद को बचाने के लिए सहेलियों को ले जाती थीं। इस तरह आरोपियों ने करीब 100 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण किया।
इस कांड की जांच में आरोपियों के खुलासे हुए तो सब हैरान रह गए। अधिकांश आरोपी रसूखदार परिवार के थे। अजमेर के सबसे चर्चित चिश्ती परिवार का नाम इस दुष्कर्म कांड से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने आरोपी फारूक चिश्ती, नफीस चिश्ती और अनवर चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया था।
फारूक उस दौर में यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष था। 17 लड़कियों की गवाही के बाद 18 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। इनमें से आठ को उम्रकैद सुनाई। इस कांड में शामिल कुछ आरोपी आज तक फरार हैं। जिन्हें अभी तक पकड़ा नहीं जा सका।
Updated on:
11 Jun 2023 09:18 am
Published on:
11 Jun 2023 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
