25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम महिलाओं ने की भाजपा को वोट देने की अपील, मोदी काे लेकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में हुर्इ अपील मेरठ में हुई मुस्लिम महिलाओं की सभा कहा- मुस्लिम महिलाओं के लिए काम किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2019, 5:54 PM IST

meerut

मुस्लिम महिलाओं ने की भाजपा को वोट देने की अपील, कहा- मोदी हमारे बच्चों को कसाब नहीं कलाम बनाना चाहते हैं

मेरठ। मेरठ में मुस्लिम महिलाओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के समर्थन में वोट करने की मांग की गई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजिका फरजाना ने बीजेपी को वोट देने के लिए और नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुस्लिम महिलाओं से अपील की।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह संयोजिका शाहीन परवेज ने कहा कि 9 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को मोदी जी ने तलाक-ए-बिद्दत जैसी कुरीति से मुक्ति दिलाई है।

यह भी पढ़ेंः इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा नहीं निकाल पा रही गठबंधन के समीकरण का तोड़!

मोदी हमारे बच्चों को कसाब नहीं कलाम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज फिर से आतंकवादियों की सरपरस्त बन गई है। आज कश्मीर का मुस्लिम मोदी के पांच साल में खुशहाली की जिंदगी जी रहा है। हमारी सेना को गोली चलाने की छूट मिली हैं जबकि कांग्रेस की सरकार में कश्मीर में सेना को गोली चलाने पर प्रतिबंध था और युवकों के पत्थरबाजी का कांग्रेस समर्थन करती थी। उन्होंने कहा कि देश के हित चाहिए तो मोदी को वोट देना होगा। मुस्लिम बहनों के सिसकती जिन्दगी को मोदीजी ने पार लगाने का काम किया है।

यह भी पढ़ेंः आजम खान को कहे आपत्तिजनक शब्द, शहर में घुसने नहीं देने की चेतावनी, वीडियो हो रहा वायरल

उन्होंने कहा कि सोनिया, ममता, मायावती सब मुस्लिम महिला विरोधी हैं। मुस्लिम महिलाओं ने अब ठान लिया है मोदी देशभक्त हैं, उन्हें देश के हर वर्ग की फिक्र है, इसलिए मोदी को जितायेंगे और दोबारा प्रधानमंत्री बनायेंगे और 9 करोड़ मुस्लिम महिलाएं भाजपा को ही वोट करेंगी। मुस्लिम महिलाओं ने सामूहिक रूप से कुरान पाक भी पढ़ा और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ भी की सभा में रेशमा, फरजाना, परवीन, माहीन, शमा खान, अमबरीन, शबनम आदि ने मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नारे भी लगाये।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग