
पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ मेरठ में मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन
पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी से देश के मुस्लिमों में रोष है। मेरठ में भी मुस्लिमों ने कई जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ धरना—प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया।
मुस्लिमों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। मुस्लिमों ने पाकिस्तान को आतंकवादी सरगना बताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मुस्लिमों ने कहा कि वे अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद पाकिस्तान का झंडा और बिलावल भुटटो का पुतला फूंका। मुस्लिमों ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ आग उगलता रहता है। हम भारत के मुस्लिम अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Published on:
17 Dec 2022 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
