
UP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका,बोले 'हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव'
UP MLC Election 2022 एमएलसी चुनाव जीतने को लेकर भाजपा के मंत्री से लेकर संगठन के पदाधिकारी और संघ ने भी कमान संभाल ली है। भाजपा ने मेरठ एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चार जिलों के मंत्री के अलावा दो केंद्रीय मंत्री और सांसद—विधायकों को भी मैदान में उतार दिया है। सभी मिलकर चुनाव जीतने के लिए नट बोल्ट कस रहे हैं। इन चार जिलों के मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें भी हो रही हैं। मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के करीब ढाई सौ मुस्लिमों ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता स्वीकार की। इसके बाद भगवा पटका पहनकर भाजपा प्रत्याशी को एमएलसी चुनाव जितवाने की बात कही।
जिन मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की इसमें अधिकतर मतदाता हैं। सभी ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार करने के बाद कहा कि वे पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज को जिताकर एमएलसी बनवाएंगे और उनको सदन पहुंचाएंगे। बागपत सांसद सत्यपाल सिंह शाम को बाइपास स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल लगातार मैदान में डटे हुए हैं और मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। जबकि सभी विस क्षेत्रों में बैठक हो चुकी हैं।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने रविवार को चुनाव कार्यालय पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी ने ढाई सौ से ज्यादा मुस्लिम चेहरों को भाजपा का पटका पहनवाया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करने की बात कही। धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी का आभार जताया। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अजय भराला, डा. विशाल सारस्वत एवं वीनस शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
05 Apr 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
