
मेरठ। नगर निगम ने दीपावली के मौके पर ऐसा काम किया की लोग देखकर दंग रह गए। दिवाली के मौके पर नगर निगम ने शहर की सफाई का ध्यान रखा। मंदिरों के आसपास सफाई करवाने के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई गई।
इनमें बेगम पुल, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, इन्दिरा चौक, कंकरखेड़ा, गंगानगर, साकेत, कमिश्नरी चौराहा समेत नगर निगम के अन्य प्रमुख इलाकों के चौराहों पर साफ-सफाई करके रंगोली बनाई गई। बता दें कि अयोध्या में दीपावली के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए थे। लोग दिवाली पर घर से बाहर निकले तो सड़क और चौराहों की रंगत देख हैरान हो गए। हर चौराहा रंगोली से सजाया गया था। महानगर वासियों का कहना था कि ये पहली बार हुआ है। जो इतनी साफ सफाई महानगर में हुई है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।
Updated on:
28 Oct 2019 04:27 pm
Published on:
28 Oct 2019 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
