18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Namo Bharat Train: नमो भारत ने बहनों को दी सौगात, भाई दूज पर दो घंटा ज्यादा चलेगी ट्रेन

Namo Bharat Train: भैया दूज के मौके पर नमो भारत ट्रेन ने बहनों को सौगात दी है। ट्रेन नियमित समय से दो घंटा पहले उपलब्ध होंगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Sanjana Singh

Nov 02, 2024

Namo Bharat Train

Namo Bharat Train: भाई दूज पर बहनों और भाइयों को तोहफा देते हुए नमो भारत ट्रेन की सेवाएं रविवार, तीन नवंबर को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा व सहूलियत मिल सके।

सुबह 6 बजे से चलेगी ट्रेन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से संचालित की जाएंगी। यह रात 10 बजे तक जारी रहेंगी। आमतौर पर, नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है। यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।

प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, बोले- खबरों के लिए करते हैं राजनीतिक बयानबाजी

40 लाख से ज्यादा यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में की यात्रा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है।

ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन सेक्शन के जुड़ने के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है, इसके लिए वर्तमान में ट्रायल रन जारी है। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं, इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन के विकल्प उपलब्ध होंगे।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग