6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से पांच जून तक निरस्त रहेगी ये प्रमुख ट्रेन, लखनऊ जाने वालों को होगी परेशानी

आज से पांच जून तक कई ट्रेने निरस्त रहेंगी। इनमें मेरठ से चलते वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है। बता दें कि नौचंदी एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है। जो कि लखनऊ तक जाती है। इस ट्रेन से मेरठ ही नहीं सहारनपुर तक से हजारों लोग लखनऊ तक का सफर तय करते हैं। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन के रदद होने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 01, 2022

आज से पांच जून तक निरस्त रहेगी ये प्रमुख ट्रेन, लखनऊ जाने वालों को होगी परेशानी

आज से पांच जून तक निरस्त रहेगी ये प्रमुख ट्रेन, लखनऊ जाने वालों को होगी परेशानी

आज से पांच जून तक लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रदद रहेगी। इससे लखनऊ जाने वाले हजारों यात्रियों को पांच जून तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस समय मुरादाबाद, सहारनपुर रेल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते नौचंदी समेत कई ट्रेनों को आगामी पांच जून तक के लिए निरस्त किया गया है। पश्चिमी उप्र में नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ जाने के लिए प्रमुख रूप से एकमात्र ट्रेन है। इस ट्रेन से प्रतिदिन हजारों यात्री, अधिकारी, नेता नौचंदी एक्सप्रेस से ही लखनऊ जाते और आते हैं। एक तरह से इस ट्रेन को मेरठ की लाइफलाइन कहा जाता है। ट्रेन के निरस्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। यात्रियों को बस, गाड़ियों या फिर फ्लाइट से ही लखनऊ जाना होगा।


निर्माण कार्य के कारण नौचंदी के अलावा अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इसमें मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी 2 जून तक निरस्त रहेगी। प्रयागराज से ऋषिकेश और मुरादाबाद, सहारनपुर पैसेंजर भी इस दौरान निरस्त रहेगी। वहीं खुर्जा पैसेंजर भी 5 जून तक निरस्त रहेगी। नौचंदी एक्सप्रेस से प्रतिदिन सहारनपुर और मेरठ से हजारों यात्री लखनऊ जाते हैं। यह पश्चिमी उप्र के लोगों के लिए लखनऊ जाने का एकमात्र जरिया बना हुई है। इसके अलावा सुबह राज्यरानी भी चलती थी। जिसको पहले ही निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : Gold Silver Rate Today : आज एक जून को सोना चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, ये है मेरठ का सराफा भाव

मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों से लखनऊ की मुख्य कनेक्टिविटी नौचंदी एक्सप्रेस ही है। तमाम सरकारी कामों से अफसर और कर्मचारी भी इसी ट्रेन से लखनऊ आते जाते हैं। मेरठ से लखनऊ के लिए रोडवेज की बसें भी चलती हैं। लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज की दो बसें चलती हैं। जिसमें सीमित संख्या में ही यात्री सफर कर सकते हैं।