1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर दुल्हन की हत्या मामले में नया मोड़, अब सामने आयी ये वजहें

पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही, कर्इ तरह की बातें सामने आयी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 3:59 PM IST

meerut

मेरठ। 27 अप्रैल को गाजियाबाद के नाहर मसूरी गांव से निकाह करके मुजफ्फरनगर के मिसलाना रोड लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार बदमाशों ने दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के सामने दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आेवरटेक कर दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य कार सवारों से लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस कर्इ एंगल पर काम कर रही है, लेकिन अभी भी खाली हाथ है। इसमें हाइवे पर लूटपाट करने वाले बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस कर रही है, तो दोनों परिवारों से पूछताछ के बाद इस घटना से जुड़ी कर्इ वजहें भी सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने छापे में पकड़ी दो विदेशी युवतियां, वीजा की अवधि खत्म होने पर क्या कर रही थी, जरा पढ़िए...

यह भी पढ़ेंः पाॅलिटेक्निक के छात्रों के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी, जानिए इसके बारे में...

दुल्हन का परिवार नहीं मान रहा लूटपाट

दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि पुलिस जिसे लूटपाट बता रही है, वह सिर्फ लूटपाट नहीं बल्कि कोर्इ बड़ी सााजिश है, क्योंकि दुल्हन को गोली मारने से पहले आरोपी ने दस मिनट बात की थी। बात करने से पहले उसने दूल्हे आैर अन्य रिश्तेदारों की गाड़ी आगे ले जाने को कहा था। इसके बाद उसने गोली मारी थी। दुल्हन के रिश्तेदारों का कहना है कि आसपास के दुकानदार भी यही बात बता रहे हैं, इसलिए उन्हें इस हत्या में बड़ी साजिश लगती है। इस मामले में चर्चा यह भी है कि दुल्हन गांव के ही एक युवक को पसंद करती थी, लेकिन लड़के की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के कारण उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जबकि वे एक-दूसरे को पसंद करते थे। चर्चा है कि लड़के ने तो इस घटना को अंजाम तो नही दिया।

यह भी पढ़ेंः कमिश्नर यहां जब उतरे गंदगी साफ करने, तो अधीनस्थ अफसरों को भी उतरना पड़ा...

यह भी पढ़ेंः 'गांव बंद किसान छुट्टी पर' अनोखे आंदोलन से जुड़ रहे देशभर के किसान

पुलिस बता रही नर्इ थ्योरी

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है आैर नर्इ थ्योरी बता रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है आैर काॅल डिटेल निकलवायी है। पुलिस की मानें तो हाइवे के बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। उनका दुल्हन को मारने का कोर्इ इरादा नहीं था। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही दावा भी कर रही है कि दुल्हन का मर्डर आैर लूटपाट करने वाले परतापुर क्षेत्र के हैं। घटना में लूटी गर्इ स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः दलित किशोरी से गैंगरेप के बाद हुर्इ पंचायत से पुलिस अफसरों में हड़कंप, दो आरोपी पकड़े

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश