
वेबसीरीज और सोशल मीडिया में नाम के साथ रोजगार का माध्यम -नितेश
आधुनिक समय में व्यवसाय से लेकर हर काम सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकते हैं। अगर कोई अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ाना चाहता है। तो उसके पास एक मजबूत सोशल मीडिया उपस्थिति होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कई इन्फ़्लुएन्सर सक्रिय हैं। जो हर प्रकार के व्यावसायिकों को उनके व्यवसाय का प्रचार करने में सहायता करते हैं। ऐसे सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर में से ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो सोशल मीडिया से फिल्मों तक का सफ़र तय कर पाते हैं। यह बातें एक कार्यशाला में नितेश यादव ने कही। नीतेश ने अपने बारे में छात्रों को बताया कि वो कैसे आज यहां तक पहुंचे और छात्र किस तरह से इस क्षेत्र में नाम के साथ रूपया भी कमा सकते हैं।
नितेश यादव ने बताया कि वो दिल्ली रहते हैं। लेकिन उनका जन्म प्रयागराज में 12 मई 1994 को हुआ था। दिल्ली के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितेश यादव के इंस्टाग्राम हैंडल आज अपनी मेहनत के बल पर सक्रिय हैं उन्होंने बताया किआज आज उनके चार मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर इतने फोल्लोवर्स को बनाये रखने के लिए प्रतिदिन कुछ न कुछ पोस्ट करना पड़ता है। ख़ास बात है कि उनके बनाए हर विडियो क्रिएटिव ढंग से होते है। जिसके लिए वह पहले से प्लानिंग करते हैं। इतना समय यह सब में देने के बाद वो अपनी एजुकेशन भी पूरी कर रहे हैं। नितेश के शिक्षा की बात की जाये तो उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन्स में बीसीए और एमसीए किया है।
उन्होंने बताया कि वो मॉडलिंग भी करते हैं। जिसके चलते वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर रहते हैं। नितेश यादव को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माध्यम वर्गीय परिवार से संबंद्ध रखने वाले नितेश ने बाधाओं का सामना करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि वे जल्द ही कुछ फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि कई बॉलीवुड फिल्म मेकर्स उन्हें संपर्क कर रहे हैं। यह सब उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है। आप सब भी उनके तरह बन सकते हैं और कर सकते हैं।
Published on:
29 Aug 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
