कुख्यात भूपेंद्र बाफर फिलहाल आजमगढ़ जेल में बंद है और अब वह वीडियो कॉलिंग कर अपने गैंग को सक्रिय कर रहा है। बाफर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जेल में बंद दिखाई दे रहा है और अपने एक साथी के साथ वीडियो कॉलिंग कर रहा है। उस वीडियो को एक युवक ने टिकटॉक बनाकर अपनी फेसबुक स्टोरी पर लगा दिया है। अब सवाल उठता है कि भूपेंद्र बाफर फिर से वेस्ट यूपी में खूनखराबे की साजिश तो नहीं रच रहा है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बाफर की जेल से वीडियो कॉलिंग की वीडियो विवेक कस्तला की फेसबुक आईडी से वायरल होना बताई जा रही है। वीडियो में बाफर से कौन बात कर रहा है। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि इस वीडियो कॉलिंग की जांच कराई जा रही है, साथ ही जो बदमाश जेल से बाहर हैं उन पर पुलिस अपना शिकंजा कसेगी, ताकि कोई वेस्ट यूपी में गैंगवार की संभावना को खत्म किया जा सके।