
मेरठ। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी विभागो को भी सकते डाल दिया है। जी हां, आज तक आपने घर में लगे मीटरों से बिजली चोरी करने की बातें पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन, क्या कभी ऐसा देखा और सुना है कि किसान के टयूबवैल पर 61-एचपी की विद्युत लाइन से सीधे बिजली चोरी करने की खतरनाक हिम्मत कोई करे। बिजली विभाग के छापेमारी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
दरअसल, पश्चिमांचल डिस्कॉम के अन्तर्गत विद्युत चोरी पर नियत्रंण लगाने के उद्देश्य से पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। इसके कारण इलाके में बिजली चोरी करने वालों के हौसले पस्त हैं। लेकिन, शुक्रवार शाम को छापेमारी दल के सदस्यों ने अवैध रूप से बड़ी लाइन से बिजली चोरी करने के मामले का खुलासा किया है।
आठ नलकूपों पर छापेमारी
अभियन्ताओं ने आठ निजी नलकूपों को अवैध रूप से चलते पाया। इन नलकूपों के ऊपर से जा रही 61 एचपी की लाइन से सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने जब छापा मारा तो इतनी बडी लाइन से बिजली चोरी देखकर दंग रह गई। अभियन्ताओं की टीम ने ग्राम सांतोर में निजी नलकूप की चेकिंग की। जिसमें अवैध रूप से आठ उपभोक्ताओं के 10 एचपी के अवैध रूप से चलते पाये गये। इन सभी आठों उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इन नलकूपों से सात 25 केवीए के चार्जओवर और लगभग 2200 मीटर तार आदि भी बरामद किए गए हैं।
नोएडा में पकड़ी गई बिजली चोरी :-
नोएडा फेस दो के अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र में बड़़ी विद्युत चोरी पकड़ी गयी। मण्डी सरायनगर में चेकिंग के दौरान मैसर्स श्री कृष्णा पोलीमर्स चिट्टी मण्डी, श्यामनगर द्वारा फैक्टी परिसर में स्थापित 63 केवीए लाइन से केबल जोड़कर बिना मीटर के 61 एचपी की विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस सम्बन्ध में संबंधित फर्म के विरूद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई।
गौरतलब है कि विद्युत चोरी को रोकने एवं एटीएनसी से हानियों को कम करने के प्रयास हेतु अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के आदेश अनुसार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि, के अन्तर्गत जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं ज्योतिबाफुलेनगर के उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी रोको अभियान जोरों से चलाया जा रहा है।
Published on:
10 Mar 2018 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
