6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Omicron Variant : चि​कित्सकों ने आरटी—पीसीआर रिपोर्ट को ले​कर किया चौकाने वाला खुलासा,ऐसे करें नए स्ट्रेन से अपना और परिवार का बचाव

Omicron Variant : कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रोन को लेकर मेरठ के चिकित्सकों ने चौकाने वाला खुलासा किया है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का यह नया वैरियंट (new variant) पूरी तरह से बदला हुआ है। यह नया वैरियंट आरटी—पीसीआर (RT-PCR)जांच में पकड़ में नहीं आ रहा है। अगर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो खुद ही होम क्वारंटाइन (home quarantine) हो जाए और चिकित्सक की सलाह ले।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 29, 2021

Omicron Variant : ओमिक्रोन को लेकर अब चिकित्सकों का खुलासा, आरटी—पीसीआर को लेकर कहीं ये बात, ऐसे करें नए स्ट्रेन से अपना बचाव

Omicron Variant : ओमिक्रोन को लेकर अब चिकित्सकों का खुलासा, आरटी—पीसीआर को लेकर कहीं ये बात, ऐसे करें नए स्ट्रेन से अपना बचाव

मेरठ . Omicron Variant : दक्षिण अफ्रीका के अलावा बोतस्वाना, हांगकांग में कोरोना वायरस (corona virus) का नया वैरिएंट पाए जाने से पूरी दुनिया चौकन्नी हो गई है। वहीं चिकित्सकों ने कहा है कि यह नया वैरियंट स्पाइक प्रोटीन (new variant spike protein) में भारी बदलाव के बाद सामने आया है। वायरस के स्पाइक प्रोटीन (spike protein) में भारी बदलाव होने के बाद भी कोरोना मरीज ने अगर वैक्सीन (Vaccine) लगवाई है तो उस पर इसका असर 50-60 प्रतिशत तक होगा। चिकित्सकों ने कहा कि इस नए वायरस से संक्रमित हुए मरीज को वैक्सीन नहीं लगी थी इसलिए उसकी जान गई है। चिकित्सकों का कहना है कि आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच में ओमिक्रोन स्ट्रेन पकड़ में नहीं आ रहा है।

स्पाइक प्रोटीन में सर्वाधिक बदलाव
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के बाद ओमिक्रान वैरियंट सामने आने के बाद मेरठ में अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी पल—पल की जानकारी ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के उन्होंने मेरठ में स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। मेरठ में डेल्टा वैरियंट से दो—दो हाथ करने वाले चिकित्सकों का क हना है कि नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है। लेकिन यह अब तक जानलेवा साबित नहीं हुआ है। मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा0 टीवीएस आर्य के मुताबिक कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव है। पिछले साल यूके-2 स्ट्रेन संक्रमित हुआ, लेकिन यह जानलेवा नहीं रहा।

यह भी पढ़े : शनि अमावस्या के दिन लग रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण,दोनों ग्रहों को शांति के लिए करें ये काम

वैक्सीन लेने वाले हो सकते हैं संक्रमित
वहीं सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में मिले ओमिक्रोन स्ट्रेन को लेकर जिले में हाई अलर्ट है। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों में वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बन गई है। लेकिन स्ट्रेन में बदलाव से यह बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित जरूर कर सकता है।

ऐसे करें ओमिक्रोन स्ट्रेन से अपना बचाव
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मास्क जरूर पहनें। यह कोरोना, टीबी एवं फ्लू व वायु प्रदूषण से बचाएगा। कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। यह ओमिक्रोन वैरिएंट से भी बचाव देगा। बार-बार हाथ धोएं। भीड़भाड़ एवं अस्पतालों में न जाएं। दक्षिण अफ्रीका एवं हांगकांग से आने वाले लोगों से दूर रहें। हाईप्रोटीन खानपान लें। एक्सरसाइज कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रखें।
वायरस वही है, सिर्फ स्पाइक प्रोटीन बदला है। डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भी इसे बेहद संक्रामक बताया है, पर अब तक जानलेवा नहीं। वैक्सीन लेने वालों को 60 फीसद तक सुरक्षा मिलेगी।