
दिल्ली-यमुनोत्री हाई-वे पर हुआ बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस गिरी खाई में
बागपत. दिल्ली-यमुनोत्री हाई-वे पर जिवानी गेट के पास तेज गति से आ रही मिनी बस सामने से आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में गहरी खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे दबकर हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया है़।
दरअसल, हादसा रमाला थाना क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाई-वे पर हुआ। शामली से लोनी जा रही यात्रियों से भरी UP17D2928 मिनी बस जब जिवानी गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस खाई में पलट गई। बस के खाई में गिरते ही यात्रियो में चींख-पुकार मच गई।हादसे के बाद राहगीरों के साथ मिलकर मौके पर पहुची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से बहार निकाला। वहीं, बस के नीचे दबने से पीछे के दरवाजे पर खड़े हैल्पर विरेंद्र उर्फ हरलाल पुत्र रामफल निवासी मवीकला की मौके पर मौत हो गई। करीब आधा घंटा बाद जेसीबी मंगाकर पुलिस ने मृतक को बस के नीचे से बहार निकाला और पीएम के लिए शव को भेज दिया। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
23 Sep 2018, 8:51 PM IST
Published on:
23 Sep 2018, 8:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.