26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल की मासूम के दुष्कर्म के बाद लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल, पुलिस के पास भी नहीं है जवाब

बागपत के खेकडा थाना शहर में दस साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:48 PM IST

police

10 साल की मासूम के दुष्कर्म के बाद लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल, पुलिस के पास भी नहीं है जवाब

बागपत। बागपत के खेकडा थाना शहर में दस साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं है। शहर में लोग मासूम को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। वहीं शनिवार को स्कूली बच्चों ने भी नगर में रैली निकालकर सुरक्षा मांगी है

यह भी पढ़ें : पुलिस की जब महिला के कूल्हों पर पड़ी नजर तो खुला चौंकाने वाला राज

दरअसल, बुधवार को खेकडा कस्बे से एक दस साल की बच्ची गायब हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने खेकड़ा थाने पर दी थी। लेकिन पुलिस ने बच्ची को तलाश नहीं किया। जब बच्ची अगले दिन तक भी अपने घर नहीं पहुची तो परिजनों ने पुलिस पर बच्ची को तलाश करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : दोस्त की पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, तभी चल गई गोली और...

जिस पर पुलिस ने गुरूवार शाम तक बच्ची की तलाश की और देर रात को बच्ची का शव बोरे में बंद मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची का पोस्मार्टम कराने के बाद उसको दफना दिया गया। अब लोगों का कहना है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस घटना स्थल पर जाकर कई बार पुछताछ कर चुकी है। लेकिन आरोपी गिरफत में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : टीचर ने छात्रा की क्लास में जाकर किया कुछ ऐसा कि अब जाना पड़ सकता है जेल

वहीं नगर के लोगों ने बीती रात कैडल मार्च निकालकर बच्ची के लिए न्याय मांगा है। शनिवार को स्कूली बच्चों ने नगर में रैली निकाली तथा अपनी सुरक्षा और बच्ची को न्याय दिलाने की मांग शासन से की है। वही पुलिस अधिकारी मामले में छानबीन की बात कर रहे और जल्द ही आरोपी को गिरफतार करने का दावा भी। ललोगों का कहना है कि बच्ची को न्याय कब मिलेगा और कब आरोपी जेल में होगा। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी क्राइम रेट थमने का नाम नहीं ले रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग