26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा ने स्कूल टीचर पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

घटना का पता चलने पर पीड़ित लड़की के घर वालों ने स्कूल टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Sep 2018, 3:49 PM IST

pic

छात्रा ने स्कूल टीचर पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर। थाना चांदपुर तहसील क्षेत्र के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने महिला टीचर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के हाथ में गंभीर चोट भी आई है। घटना का पता चलने पर पीड़ित लड़की के घर वालों ने स्कूल टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद थाना प्रभारी ने पीड़िता के परिवार को आश्वाशन देते हुए टीचर से बातचीत और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : दोस्त की पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, तभी चल गई गोली और...

चांदपुर क्षेत्र की वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि क्लास के आठवें पीरियड में किसी टीचर की क्लास नहीं थी। क्लास में छात्रा आपस मे तेज आवाज से बातचीत कर रहे थे। तभी पास की क्लास में मौजूद एक महिला टीचर अनुपम आई और उन्होंने छात्राओं को लोहे की स्केल से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे छात्रा के हाथ में गंभीर चोट आई। ये बात उसने अपने परिजनों को बताई।

यह भी पढ़ें : 72 घंटे से इनकी कैद में हैं भगवान, लोग बोले- ‘संकट में आए शिवजी’

इस बात से नाराज़ होकर उसकी माता स्कूल पहुंची और इस प्रकरण की शिकायत को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिली। आरोप है कि प्राधानाचार्या ने उनसे कहा कि हम ऐसा ही करेंगे, जो तुमसे हो तुम कर लो। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। छात्रा की माता ने मामले की तहरीर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र को दी।

यह भी पढ़ें : मिशन 2019 की तैयारियों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन तीन दिन संगठन का कोर्इ काम नहीं होगा

इस मारपीट की घटना को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता छात्रा की माता की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा कोशिश की जाएगी की टीचर द्वारा आगे कोई मारपीट न कि जाए और छात्रा के परिजनों के साथ टीचर को बैठाकर आपसे में बातचीत कराने का प्रयास भी किया जाएगा।