
मिशन 2019 की तैयारियों के लिए भाजपा शुरू कर रही यह काम, तीन दिन संगठन के सभी काम रद
मेरठ। सत्तारुढ़ भाजपा मिशन 2019 को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। इसी कारण उसने ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है जिससे पूरे अक्टूबर महीने में चुनावी अभियान की धार तो तेज किया जाएगा। 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के मध्य में भाजपा एक ऐसा कार्य करने जा रही है। जिसके अलावा अन्य सभी कार्य और कार्यक्रम जिले में रद्द कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इन तीन दिनों में संगठन के भी कोई कार्य नहीं होंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिर्फ यही एक कार्य इन तीन दिनों में करेंगे। इस कार्य को करने के लिए पार्टी में ऊपरी स्तर से ही आदेश आए हैं। इसको लेकर ही भाजपा की एक बैठक आईआईए मोहकमपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह सिरोही विधायक बुलंदशहर व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा ने किया।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा तीन दिन
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संगठन के कार्यों की आगामी योजनाओं को बताया की 28 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन दिन लगातार मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्र पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठों, विभागों और प्रकल्प ओके संयोजक भाग लेंगे और जिले के प्रत्येक घर में जाएंगे। जिस भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनसे फॉर्म 6 भरवा या जाएगा और जो 18 वर्ष के एक जनवरी 2019 को हो रहे हैं उनकी भी वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। यह अभियान बहुत बड़े स्तर पर चलाया जाएगा इन तीन दिन मेरठ में संगठन का कोई और कार्य नहीं होगा।
25 मंडलों में कैंप लगाएगी भाजपा
3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चे मेरठ के 25 मंडलों में कैंप लगाकर युवाओं को मतदाता बनाएंगे उनकी सदस्यता भी कराई जाएगी। संगठन का इस पर अधिक जोर रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए और लोग भाजपा की नीतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारियों से रूबरू हो सकें।
Updated on:
22 Sept 2018 01:53 pm
Published on:
22 Sept 2018 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
