
यूपी के इन शहरों में 22 और 23 सितंबर को आसमान से आफत बनकर बरसेगी बारिश, अलर्ट जारी
मेरठ। मानसून लौट रहा है, लेकिन लौटते हुए लोगों के लिए परेशानी खड़ी करके जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 22 व 23 सितंबर को यूपी के कर्इ शहरों मे भारी बारिश की प्रबल संभवानाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। माना जा रहा है कि मानसून के लौटने के दौरान दो दिन जिस तरह की बारिश इस बार होगी, वैसी पहले कभी नहीं देखी होगी। 22 व 23 सितंबर को यूपी के कर्इ जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लौटते मानसून में होने वाली बारिश एेसी होगी जो अपना असर दिखाएगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
यूपी के इन शहरों में होगी जमकर बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात से वेस्ट यूपी में मौसम तेजी से बदलने जा रहा है। इन दो दिन बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में 22 सितंबर से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 22 सितंबर से बारिश का सिस्टम बन रहा है। जिस कारण मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में बारिश होगी, जो 23 सितंबर तक रहेगी। उन्होंने संभावना जतार्इ कि इस बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि 22 व 23 सितंबर को अच्छी बारिश होने के प्रबल आसार हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, शामली, बिजनौर समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
उत्तर भारत में इसलिए बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम जल्द ही चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ेगा। स्काईमेट वेदर एजेंसी के अनुसार जिस वक्त यह सिस्टम मैदानों में पहुंचेगा, ठीक उसी वक्त पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक दे रहा होगा। इस स्थिति में ये सिस्टम मिलेंगे और मैदानों में अच्छी बारिश देंगे। इसके अनुसार वेस्ट यूपी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, गुड़गांव, पंजाब में 40-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 21 सितंबर की रात से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा।
Updated on:
21 Sep 2018, 6:05 PM IST
Published on:
21 Sep 2018, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.