26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त की पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, तभी चल गई गोली और…

छेड़छाड़ के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई और कार में बैठे तीन दोस्तों में से एक को हाथों और पेट मे गोली लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Sep 2018, 2:28 PM IST

firing

फायरिंग

ग्रेटर नोएडा। शहर में एक युवक को अवैध पिस्टल से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई और कार में बैठे तीन दोस्तों में से एक को हाथों और पेट मे गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को दोनों दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : 72 घंटे से इनकी कैद में हैं भगवान, लोग बोले- ‘संकट में आए शिवजी’

दरअसल, मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के सुत्याना गांव में देर शाम तीन दोस्त कार में अवैध पिस्टल से छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली मोहित नाम के युवक की कलाई में पार होते हुए पेट में जा घुसी। जिससे मोहित घायल हो गया घायल, जिसे अन्य दोनों दोस्तों ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया और फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : आईआईटी धनबाद में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे ने कर ली ख़ुदकुशी

वहीं जब डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मोहित ने बताया कि हम तीनों कार में बैठे हुए थे। मैं अपने दोस्त की पिस्टल को देख रहा था। देखते-देखते अचानक मुझसे गोली चल गई जोकि मेरी कलाई में से होते हुए पेट में घुस गई। जिससे मोहित गंभीर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : रिलायंस के कर्ज में डूबे इस अरबपति परिवार का हुआ यह हाल, रातोंरात पूरी फैमिली हो गई थी गायब

दोनों दोस्तों ने गंभीर हालत में मोहित को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मौका देख कर वहां से फरार हो। ग्रेटर नोएडा सीओ थर्ड निशांक शर्मा ने बताया कि तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य दो फरार दोस्तों के तलाश में की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग