6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस क्षेत्र में हुआ था पलायन, अब वहां महिलाओं पर चढ़ा दी कार, देखें वीडियो

Highlights मेरठ में इस घटना से क्षेत्र में मच गया हड़कंप घायल महिलाओं को अस्पताल में कराया भर्ती गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़      

2 min read
Google source verification
prahlad_nagar.jpg

मेरठ। पलायन को लेकर सुर्खियों में आए मेरठ के प्रहलाद नगर मोहल्ले में सोमवार की रात हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना से अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। प्रहलाद नगर में रात में महिलाओं के ऊपर कार चालक ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए पहले तो उन्हें टक्कर मारी, इसके बाद सड़क पर गिरी महिलाओं के ऊपर कार चढ़ा दी। इससे महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ेंः साथ रह रही थी दो युवतियां, एक की हो गई शादी तो दूसरी ने काटा हंगामा, फिर ये हुआ

घटना रामलीला मैदान वाली रोड की है। तेज रफ्तार में आई कार ने महिलाओं को कुचलने के बाद कार एक अन्य दूसरी कार से जा भिड़ी। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर स्थिति को देखते हुए कार चालक भाग खड़ा हुआ। भीड़ ने कार में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांतकर घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित के घर दबिश दी, मगर वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के इस मंत्री ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कहा- धनपशु, जानिए क्यों कहा ऐसा

लिसाड़ी गेट थाने के पास प्रहलाद नगर रामलीला रोड निवासी कैलाश रानी, शकुंतला, जीतलाल व अन्य लोग मकान के सामने रात में कुर्सियों पर बैठे थे। इसी बीच गोलाकुंआ की ओर से तेज रफ्तार में कार रामलीला मैदान रोड पर आई। चालक का कार से नियंत्रण हट गया। जिससे कार की सीधे टक्कर कुर्सी पर बैठे लोगों में लगी। कार के पहिये की चपेट में कैलाश रानी, शकुंतला और जीतलाल आ गए। उसके बाद कार बिजली के खंबे से टकराकर रुक गई, वरना अन्य राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। शोर-शराबे के बीच पड़ोसी घरों से बाहर निकले।

गुस्साई भीड़ ने कार में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर शांत किया। पुलिस ने कार कब्जे में थाने पहुंचाई। आरोपित चालक की पहचान प्रहलाद नगर निवासी अधिवक्ता हरीश कुमार मल्होत्रा के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी, मगर वह भाग गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर ने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में हो रहा है। कार चालक अधिवक्ता का बेटा है, जो फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..