24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : बारिश के बीच जानिए क्या है आज शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हाल

Meerut Petrol Diesel Price बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। वहीं दूसरी ओर इस बारिश के बीच तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दामों राहत प्रदान की है। यानी आज शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मेरठ सहित उप्र और देश के प्रत्येक शहर में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि आज सुबह तेल कपंनियों ने दामों मे बदलाव तो किया था लेकिन इस बदलाव का कोई असर लोगों की जेब पर नहीं पड़ा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 24, 2022

Petrol Diesel Price Today : बारिश के बीच जानिए क्या है आज शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हाल

Petrol Diesel Price Today : बारिश के बीच जानिए क्या है आज शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हाल

Meerut Petrol Diesel Price शुक्रवार के बाद आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। मेरठ में पिछले चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर बने हुए हैं। इस बीच मेरठ में सीएनजी के दाम भी 91 रुपये से घटकर 86 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गए हैं। वहीं घरेलू गैस के दामों में कमी आई है। यह राहत की बात है। आज 24 सितंबर शनिवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 96ः31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89ः49 रुपये प्रति लीटर है। घरेलू गैस के दाम कुछ दिन पूर्व 100 रुपये तक कम किये गए हैं।

बीते दिनों मेरठ में एलपीजी के कामर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इसके दाम 35ः50 रुपये घटा दिए गए हैं। 19 किमी भार के एलपीजी सिलेंडर का दाम अभी तक 2010ः50 रुपये था, जो घटकर 1975 का हो गया था। प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाद अलग.अलग शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में अंतर होता है। इतना ही नहीं एक ही शहर में पेट्रोल पंपों में थोड़ा बहुत अंतर होता है। दाम का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार ही तय होता है।


यह भी पढ़ें : Heavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से जनजीवन बेहाल

शहर में पेट्रोल.डीजल की कीमत को एसएमएस के जरिए भी पता लगाया जा सकता है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के अनुसार अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग.अलग होता है जो आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाता है। इंडियन ऑयल के एप से इसे जान सकते हैं।जुलाईए अगस्‍त के बाद अब सितंबर में पेट्रो उत्‍पाद राहत दे रहे हैं। इसके साथ अभी इनके दामों के बढ़ने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन हां, इस बीच सीएनजी के दाम शहर में घट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम 100 रुपये तक कम हो गए। पेट्रो उत्‍पादों के दाम काफी समय से स्‍थिर ही हैं। आज शनिवार को पेट्रो उत्‍पादों के दाम अभी स्‍थिर बने रहे।
000