
पेट्रोल-डीजल नया अपडेट जारी,यूपी के प्रमुख शहरों का आज ये है भाव
आज शुक्रवार 18 नवंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। यूपी के बड़े शहरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी कीमत स्थिर हैं। हालांकि ढुलाई और अन्य कारणों के चलते छोटे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली फर्क आया है।
लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.76 रुपये है। जबकि नोएडा में पेट्रोल 96.60 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल का भाव 89.77 रुपये है। वाराणसी में पेट्रोल 96.67 रुपये और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर है। आगरा में आज शुक्रवार को पेट्रोल 96.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.80 रुपए प्रति लीटर है।
मेरठ में शुक्रवार 18 नवंबर को पेट्रोल कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.49 रुपए है। गोरखपुर में आज पेट्रोल 96.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.16 रुपए प्रति लीटर है। बरेली में पेट्रोल की कीमत 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 97.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.38 रुपए प्रति लीटर है। देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की औसत कीमत 96.72 रुपये और डीजल की औसत कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमत गिरकर 90.02 डॉलर प्रति बैरल पर आई है। पिछले महीने कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद से कीमत में उछाल देखा गया था।
Published on:
18 Nov 2022 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
