
Mann Ki Baat : मेरठ के कबाड से जुगाड़ का पीएम मोदी ने किया मन की बात में जिक्र
PM Modi Mann Ki Baat आज रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में मेरठ नगर निगम के कबाड़ से जुगाड़ अभियान की सराहना की है। पीएम मोदी ने बेकार हो चुके हाथ ठेले के पहिए, पैडिल से तैयार किये चौराहों के सौन्दर्यकरण का जिक्र किया। पीएम मोदी ने मन की बात में मेरठ निगम के जिस अभियान का जिक्र किया उसकी इस खासियत है कि लोहे का स्कैप, पुराने ट्रायर, ड्रम जैसी बेकार चीजों का प्रयोग इस मुहिम में किया जा रहा है। इसमें कम खर्चाे में सार्वजनिक स्थलों का सौन्दर्यकरण कैसे हो, मेरठ निगम का ये अभियान देश के लिए एक मिसाल है। मेरठ के गांधी आश्रम सहित अन्य चौराहों को नगर निगम ने कबाड़ से सजाया है। इन चौराहों पर नगर निगम गोदाम में पड़े खराब ठेलों की चौन, टायर और राड से चौराहों को सजाने का काम किया जा रहा है।
गांधी आश्रम चौराहे पर लोहे के स्कैप से फाउंटेन बनाया गया है, जिसमें मात्र 70 हजार रुपये का खर्च आया है। सर्किट हाउस चौराहे पर लाइट ट्री बनाया है। नगर निगम के गोदाम में लंबे समय से पड़ा लाखों का कबाड़ नगर निगम के लिए सिरदर्द बना हुआ था। नगर आयुक्त डा अमित पाल शर्मा ने करीब दो महीने पूर्व कबाड़ से जुगाड़ अभियान की शुरूआत की थी। इसके लिए उन्होंने फाउंटेन लगाने वाली कंपनी से संपर्क किया और इस कंपनी के साथ नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत की। कंपनी ने पहला फाउंटेन गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम चौराहे पर बनाया। इसके बाद दूसरा सर्किट हाउस चौराहे पर बनाया था। यही नहीं, कबाड़ में पड़े डीजल के ड्रमों को रंग कर इनको पार्क में रखा जा रहा है। हाथ ठेले के पहिये से सेल्फी प्वाइंट को सजाया जा रहा है।
ये है कबाड़ का जुगाड़ अभियान
- पुराने बेकार ड्रमों से स्ट्रीट सजाया जा रहा है।
- इन्स्टलेशन, हाथ ठेले के बेकार चक्कों से बेरीकेडिंग करते हुए मिनी व्हील पार्क व सेल्फी प्वाइंट को संवारने के काम चल रहा है।
- जेसीबी मशीन के पुराने टायरों से डिस्प्ले वाल, पार्कों में बैठने के लिए स्टूल का निर्माण किया जा रहा है।
इसका उपयोग मेज के रूप में भी हो रहा है।
- लोहे के स्क्रैप, बेकार पोल, पैडिल, एंगल से चौराहों पर फाउंटेन का निर्माण।
नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात के उदबोधन में नगर निगम मेरठ के उल्लेख ने निगम में नई ऊर्जा के संचार का काम किया है। कबाड़ से जुगाड़ मुहिम के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट पदार्थों के कुशल प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बेकार वस्तुओं के प्रयोग से बेहतर उपयोगी एवं मेरठ के सौंदर्य को बढ़ाया जाएगा।
Updated on:
25 Sept 2022 07:07 pm
Published on:
25 Sept 2022 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
