वहीं, स्टेशन ऑफिसर, खारखोडा पुलिस स्टेशन ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि किसी बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे, तो हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। उसके बाद से ही वह आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि गांव की महिलाएं अपने बच्चों के साथ पुलिस स्टेशन आकर अपने परिवार के मर्दों के निर्दोष होने की बात कहती रहती है। ऐसा दिखाया जा रहा है कि हमने किसी बच्चे को हिरासत में लिया है, यह सही नहीं है। वहीं, एसपी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। पुलिस स्टेशन के इंचार्ज का कहना है कि आरोप गलत हैं, फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।