26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताबड़तोड़ वारदातों से एक्शन में आए एसएसपी तो सड़क पर उतर थानेदार करने लगे ये काम

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को एेसे किया गिरफ्तार, एक की अभी भी तलाश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Mar 2019, 11:21 AM IST

meerut

ताबड़तोड़ वारदातों से एक्शन में आए एसएसपी तो सड़क पर उतर थानेदार करने लगे ये काम

मेरठ। मेरठ में ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक वारदातों के बाद कप्तान एक्शन में आ गए हैं। कप्तान ने जिले के सभी थानेदारों को सख्य हिदायत दे डाली कि कोई अपराधी बाहर नहीं घूमना चाहिए। इसी कड़ी में परतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। परतापुर पुलिस ने लिसाड़ी गेट से मुठभेड़ के बाद चल रहे वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गोली मार दी। इसके बाद उसे हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया।नवनियुक्त एसएसपी नितिन तिवारी ने सभी थाना इंचार्ज को निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी क्रिमिनल को बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिस पर कार्रवाई करते हुए परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने अपनी टीम के साथ रात लिसाड़ी गेट पुलिस से मुठभेड़ के बाद फरार हुए आरोपी एहसान पुत्र मजीद निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट को मोहद्दीनपुर शिवाल मार्ग पर घेर लिया।

यह भी पढ़ेंः डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर अब नहीं कर सकेंगे ये काम, जारी हुआ यह सख्त आदेश

जब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी एहसान को बाइक पर रुकने का इशारा किया तो एहसान बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने जब एहसान का पीछा किया तो फरार चल रहे आरोपी एहसान ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसका जवाब देते हुए परतापुर पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग की ओर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपी एहसान से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस सहित दो खोखे कारतूस सहित एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। बता दें कि देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशु चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला गैंग किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बसपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

तभी लिसाड़ी गेट पुलिस ने गैंग को घेर लिया और दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश इकराम उर्फ काला, इस्लाम उर्फ हकला आैर सलीम को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी एहसान पुत्र मजीद निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट वहां से भाग निकला था। जिसे परतापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी एहसान पर परतापुर, लिसाड़ी गेट और नौचंदी थाने में दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग