26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरंकारी आश्रम में हमले के बाद यूपी के इस जिले में मिला हथियारों का जखीरा, देखकर पुलिस भी रह गर्इ दंग- देखें वीडियो

पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 6:11 PM IST

DEMO PIC

निरंकारी आश्रम में हमले के बाद यूपी के इस जिले में मिला हथियारों का जखीरा, देखकर पुलिस भी रह गर्इ दंग- देखें वीडियो

बागपत।पंजाब के अमृतसर में निरंकारी आश्रम पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद बागपत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।दरअसल बड़ौत पुलिस द्वारा एक ईंट भट्टे के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में असलाह बरामद किया गया है।एसपी बागपत ने मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार बताया है।वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।वहीं पुलिस के सामने कर्इ सवाल है।जिसमें पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और किस प्रयोग के लिए यहां लाए गए थे।पकड़े गए बदमाशों का एक साथी फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें-साबुन पर निशान बनाकर कर्मचारी ने मेडिकल इक्विपमेंट्स शाॅप से एेसे गायब किया 27 लाख रुपये का सामान, अब हुआ खुलासा

अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

यूपी से सटे हरियाणा और पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी है। और यूपी हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बड़ौत पुलिस द्वारा बीती रात अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक पर तीन लोग सवार है। और उनके पास भारी मात्रा में असलाह रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ौत बावली के पास एक ईंट भट्टे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सामने से आती एक मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तो बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को दबोचा

वहीं पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।जबकि एक बदमाश फरार हो गया।बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असला बरामद किया गया है।जबकि भारी मात्रा में कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं।एसपी बागपत का कहना है कि इन लोगों का ताल्लुक एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू गैंग से है।जो आजकल जेल में बंद है।यह बदमाश किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे।लेकिन पुलिस के द्वारा बीच में ही दबोच लिये गये। हथियार कहां से आए थे और किस उद्देश्य से इनको खरीदा गया था इस सवाल का जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है एसपी बागपत शैलेश कुमार का कहना है कि अभी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है हथियार कहां से खरीदे गए और यह कहां प्रयोग होने वाले थे।पकड़े गए बदमाश बड़ौत के बावली गांव के रहने वाले है वीर सिंह उर्फ जोनी, अनुज उर्फ लाधि है।जबकि आदित्य ओर गोलू फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग