
मेरठ। मेरठ जिला नकली समान बनाने का हब बनता जा रहा है। पहले नकली पेट्रोल के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किय, लेकिन मुख्य आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं अब बाड़ी बिल्डिंग करने वाले लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। शहर में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस फैैक्ट्री में भारी मात्रा में विदेशी कंपनी के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किया जा रहा था।
विदेशी कंपनियों के नाम पर तैयार
यह फैक्ट्री ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम क्षेत्र में चल रही थी। जहां पर विदेश कंपनियों के नाम पर माल सप्लाई कर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि मोटा मुनाफा कमाने के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी भारी मात्रा में विदेशी कंपनी के नाम से इस तरह के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने फैक्ट्री से दस लाख रुपये का माल जब्त किया है। मौके से फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है जबकि एक कारीगर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को फैक्ट्री मालिक की तलाश
माधवपुरम इलाके में रचित गुप्ता के मकान की दूसरी मंजिल पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इस कोठी को शाहपीर गेट के सावेज और सलमान ने किराये पर ले रखा था। पुलिस ने प्रोटीन तैयार करने वाले कारीगर तालिब को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विदेशी कंपनी एमिनो एक्स, बीपीआई स्पोर्ट्स समेत पांच कंपनियों को प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के भीतर से पुलिस ने दस लाख का प्रोटीन बरामद कर लिया है। इसके अलावा शहर के कई जिम सेंटरों में भी यह प्रोटीन सप्लाई किया जाता था। पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Published on:
27 Aug 2019 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
