
पुलिस को कालोनी के मकान में चलता मिला देह व्यापार, छापेमारी के बाद मच गई अफरातफरी, देखें वीडियो
मेरठ। मेरठ में एक और देह व्यापार रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। पिछले एक माह में पॉश कालोनियों में देह व्यापार रैकेट पकड़े जाने की यह पांचवीं घटना है। जब से मेरठ के कबाड़ी बाजार से कोठों पर ताले लगे हैं तब से मेरठ की पॉश कालोनियों में इन्होंने अपना ठिकाना बना लिया है। महानगर की कई ऐसी कालोनियां, जो हाइवे पर स्थित हैं या फिर शहर के बाहरी किनारों पर बसी हुई हैं, इनमें देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। टीपी नगर थाना पुलिस ने पॉश कॉलोनी सरस्वती विहार में देह व्यापार करने वाले रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से चार महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
फौजी की पत्नी कर रही थी संचालित
पुलिस के मुताबिक यह रैकेट फौजी की पत्नी कई सालों से अपने ही घर से संचालित कर रही थी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि इसकी जांच की जा रही है महिला का पति फौज में है भी या नहीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। एएचटीयू प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सरस्वती विहार कालोनी के एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। रेकी करने के बाद सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को एएचटीयू की टीम व टीपीनगर थाना पुलिस ने इस मकान में छापेमारी की तो जिस्मफरोशी होती मिली। पुलिस ने मौके से 50 वर्षीय ग्राहक मनमोहन गुप्ता सूरजकुंड और चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को नहीं लगी थी भनक
सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इसकी सूचना काफी समय से मिल रही थी कि फौजी की पत्नी सरस्वती विहार में अपने ही घर से देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पकड़े जाने पर महिला बेइज्जत होने का हवाला देकर छोडऩे की मिन्नत करती नजर आई, लेकिन पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया। इनका मेडिकल भी कराया गया है। देह व्यापार के पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में यह महिला कई वर्षों से रैकेट चला रही थी, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस थाना को नहीं हो पायी। एएचटीयू प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि देह व्यापार कराने वाली महिला ऑन डिमांड महिलाओं व युवतियों को घर बुलाती थी। मोबाइल के जरिये ग्राहक उससे संपर्क करते थे। धीरे-धीरे ग्राहकों का दायरा बढ़ता चला गया।
फोटो भी भेजे जाते थे ग्राहकों को
पुलिस के मुताबिक आरोपी मकान मालकिन के मोबाइल से दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। कुछ महिलाओं के फोटो भी व्हाट्स ऐप पर भेजे गए थे। ग्राहकों को कॉल करने के साथ फोटो भी भेजे जाते थे। उनसे दो से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे। एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि शहर में देह व्यापार करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Updated on:
03 Jul 2019 03:12 pm
Published on:
03 Jul 2019 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
