बागपत। फरारी के लगभग 36 घंटे बाद भी दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी है। उनकी तलाश में बागपत क्राइम ब्रांच के अलावा दिल्ली पुलिस भी लगी हुई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। दरअसल, कुख्यात अमित उर्फ भूरा की फरारी के मामले में वह बागपत जेल में बंद था और पीठ के दर्द के चलते उसे उपचार के लिए बागपत पुलिस दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। उसी समय दोपहर को जब उसकी पत्नी उससे मिलने अस्पताल पहुंची तो वह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।