दरअसल, नगर निगम द्वारा एक साइन बोर्ड लगाया गया है। जिस पर तीर के निशान के साथ लिखा गया है कि ये सामुदायिक शौचालय है, कृपया इसका प्रयोग करें और खुले में शौच न जाये, जबकि साइन बोर्ड पर जिस तरफ तीर का निशान है उस तरफ शौचालय नहीं कोतवाली बागपत की दीवार है। वहीं लापरवाही का मामला मीडिया में आने पर नगर पालिका के अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।