गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में खाकी पर एक बार फिर बड़ा सवाल वक्त खड़ा हो गया। कारण, नोएडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान साहिबाबाद इलाके की शालीमार गार्डन कॉलोनी के एक घर पर न सिर्फ महिलाओं से दुर्व्यवहार किया बल्कि घर में मौजूद बंद बाथरूम के दरवाजे को उस वक्त लात मारकर तोड़ दिया जब बाथरूम के अंदर एक लड़की स्नान कर रही थी।