6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर में बवाल के बाद भी गोतस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो इनामी पकड़े गए, देखें वीडियो

पुलिस को देखकर गन्ने के खेत में घुसे, फिर फायरिंग के बाद पकड़े गए दोनों गोतस्कर

2 min read
Google source verification
meerut

बुलंदशहर में बवाल के बाद भी गोतस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो इनामी पकड़े गए

मेरठ। गोतस्करों के कारण ही बुलंदशहर के स्याना में बवाल हुआ। क्योंकि वहां पर गो तस्करी कर लाई गई थी और उनको वहां पर काटा गया था। जिसके कारण देश और प्रदेश को झकझोर देने वाला विवाद हुआ, लेकिन इस घटना के ठीक बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन को गोतस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी गोतस्करों के हौसले बुलंद हैं। मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिए। जिसके चलते पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जिसमें गोली लगने से दोनों गोतस्कर घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवाल: जीतू फौजी पुलिस हिरासत में, एडीजी बोले एसआईटी की जांच में होंगे और खुलासे, देखें वीडियाे

एसआे मुंडाली पर चलार्इ गोली

गोतस्करों ने एसओ मुंडाली रितेश कुमार को टारगेट करते हुए गोली चलाई थी। गो तस्कर गोली चलाते हुए गन्ने के खेत में घुस गए। जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में दो गोतस्कर घायल हुए। जिनको मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार देर रात एसओ मुंडाली रितेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। वे क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव जिसोरी की तरफ से गोतस्करी के दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। जिन्हें एसओ की टीम ने रूकने का इशारा किया। बाइक सवार अजराड़ा तिराहे पर पहुंचे तो टीम ने फिर से रोकने की कोशिश की। बाइक चला रहे युवक ने बाइक की स्पीड तेज कर दी और पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एसओ मुंडाली बाल-बाल बचे।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका के पिता आैर भार्इ ने युवक को शराब पिलार्इ आैर गला दबाया, फिर इस हाल में मिला शव, इसके पीछे ये थी वजह, देखें वीडियो

पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पकड़ा

दोनों बाइक सवार युवक बाइक को छोड़कर गन्ने के खेत में भागकर घुस गए। पुलिस ने सर्च लाइटों की मदद से पूरे खेत को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दोनों गोकशों के पैर में गोली लगी। इन पर पांच-पांच हजार रूपये का इनाम घोषित था। इनके नाम इमामुद्दीन और उसका भाई आजार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना भावनपुर में 23 और 17 मामले गोवध अधिनियम के तहत के दर्ज हैं।