5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में गोकशी कर रहे बदमाशों का पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर किया एनकाउंटर

Highlights - पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में दो घायल- भारी मात्रा में बरामद हुआ गोमांस और औजार- किठौर पुलिस की राधना के जंगल में हुई मुठभेड़

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Dec 10, 2020

meerut.jpg

मेरठ. जिले में एक और मुठभेड़ में गोकशों को खाकी ने अपनी गोली का शिकार बनाया है। पुलिस की गोली से दो गोकश घायल हुए हैं। घायल गोकशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोकशों के पास से भारी मात्रा में गोमांस के अलावा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और हथियार बरामद किए हैं। गोकशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस घायलों के फरार साथियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस और गोकशों के बीच यह मुठभेड़ राधना के जंगल में हुई है।

यह भी पढ़ें- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में जमीन जाने पर मिला करोड़ों मुआवजा, बेटा का हुआ किडनैप, तीन किडनैपर गिरफ्तार

दरअसल, थाना किठौर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ गोकश राधना के जंगल में गोकशी कर रहे हैं। इस पर किठौर पुलिस ने गुपचुप तरीके से जंगल में छापा मारा। पुलिस ने अपने वाहन जंगल में दूर ही खड़े कर दिए और पैदल ही गोकशों को पकड़ने के लिए जंगल में घुस गई। राधना के जंगल में जब गोकश गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

इसी दौरान पुलिस ने गोकशों को चारों ओर से घेर लिया। चारों ओर से घिरा देख गोकशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो गोकश घायल हो गए। जबकि बाकी लोग फरार हो गए। घायल गोकशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं फरार गोकशों की तलाश में पुलिस जंगल कीकॉम्बिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें- भारत बंद के बाद अब हाईवे और टोल प्लाजा बाधित करेंगे किसान, 12 व 14 दिसंबर को प्रदर्शन की चेतावनी