
मेरठ। जिले में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म का एक सप्ताह में तीसरा मामला सामने आया है। जब एक किशोरी के साथ उसके गांव के ही युवकों ने गैंगरेप कर डाला। मामला थाना परतापुर के गांव भूड़बराल का है। जहां पर शौच के लिए जंगल जा रही किशोरी को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। इसकी जानकारी जब थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मामले को छुपाने का प्रयास करती रही। इससे ग्रामीणों ने रोष फैल गया। ग्रामीणों ने जब आईजी और एडीजी से मिलने की धमकी दी तो थाना एसओ ने कार्रवाई के नाम पर तहरीर लेकर रख ली और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
यह भी पढ़ेंः जाम से निजात के लिए इस शहर में किया जा रहा यह काम
गांव के ही युवकों पर आरोप
परतापुर में सुबह शौच के लिए जंगल जा रही एक किशोरी को खेत में खींचकर युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप जैसी घटना की जानकारी जब थाना पुलिस को लगी तो उसने पूरी घटना को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना को मानने से ही इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक भूड़बराल निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री सुबह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने किशोरी को खेत में खींच लिया। दोनों आरोपियों ने किशोरी से गैंगरेप किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों को जब घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर परतापुर थाने पहुंचे। बताया जाता है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों को उठाकर थाने ले आई, लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया।
समझौते का दबाव बना रही पुलिस
पुलिस ने किशोरी के परिवार पर भी आरोपियों से समझौते का दबाव बनाया। और तो और पुलिस ने पूरे मामले को अपने अधिकारियों से भी छिपाकर रखा। इस मामले में जानकारी करने के लिए इंस्पेक्टर परतापुर के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया तो उनका कहना था कि इस तरह की कोई घटना की रिपोर्ट उनके थाने में दर्ज नहीं है।
Published on:
28 Mar 2018, 11:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.