1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी सिटी आैर एसपी क्राइम को कजाकिस्तान से आया धमकी भरा फोन, अपशब्द कहने के बाद मारने की धमकी

पुलिस अफसरों के पास धमकी के फोन आने के बाद महकमे में मचा हड़कंप  

2 min read
Google source verification
meerut

एसपी सिटी आैर एसपी क्राइम को कजाकिस्तान से आया धमकी भरा, अपशब्द कहने के बाद मारने की धमकी

मेरठ। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका पता इसी से चलता है कि अब अधिकारियों को भी फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अधिकारी भी कोई ऐसे वैसे नहीं। पुलिस के तेज तर्रार अधिकारी। मेरठ के दो पुलिस अधिकारियों को विदेश से फोन आया और फोन करने वाले ने दोनों अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने दोनों अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे अपने काम का तरीका बदल ले अन्यथा उसके अंजाम के लिए तैयार रहे। हालांकि दोनों पुलिस अधिकारियों ने इस काॅल्स को गंभीरता से नहीं लिया है, लेकिन साइबर सेल ने नंबर को लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः सास ने बहू को जीजा से फोन पर बात करने से रोका तो एेसा अंजाम मिला कि सुनने वालों का सिर चकरा गया, देखें वीडियो

दोनों ही अधिकारियों के मोबाइल पर फोन शनिवार को सुबह पांच बजे के आसपास आया। पहला काॅल्स एसपी सिटी रणविजय सिंह के मोबाइल पर आया। उसके बाद दूसरा फोन एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक के मोबाइल पर सुबह 5.15 पर आया। शातिरों को निशाने पर लेने वाली 'खाकी' अब खुद बदमाशों के निशाने पर है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा है। दरअसल, सुबह एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से की गई कॉल में सामने वाले व्यक्ति ने दोनों अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ेंः थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवार्इ नहीं की तो महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची आमत्मदाह करने, देखें वीडियाे

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने इसे किसी सिरफिरे की शरारत बताया है। हालांकि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है। साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में यह तो पता चल गया कि फोन कजाकिस्तान से किया गया है, लेकिन अभी ठीक तरह से कंट्री कोड न पता चलने से इसकी पूरी तरह से जानकारी नहीं हो पा रही है। साइबर सेल के अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि काल्स कहां से आई। कहीं ये मेरठ में ही बैठे किसी व्यक्ति की शरारत तो नहीं। एसपी क्राइम बीपी अशोक ने बताया कि चूंकि वे लोग आम लोगों से जुड़े हुए हैं और ऐसे में मोबाइल पर आई प्रत्येक काॅल्स उनके लिए महत्वपूर्ण होती है। इसलिए किसी भी काल्स को काटा नहीं जा सकता। फोन करने वाले ने अभद्रता की वह कौन था यह पता लगाना मुश्किल हैं।