26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने मारा अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, मिला ऐसा सामान कि दंग रह गए लोग

दिवाली से पहले अवैध पटाखों को लेकर पुलिस आैर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनार्इ गर्इ है। यह टीम पिछले तीन दिनों से अवैध पटाखों के गोदामों को पकड़ने के लिए दिन-रात दौड़ रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
police

पुलिस ने मारा अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, मिला ऐसा सामान कि दंग रह गए लोग

मेरठ। दिवाली से पहले अवैध पटाखों को लेकर पुलिस आैर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनार्इ गर्इ है। यह टीम पिछले तीन दिनों से अवैध पटाखों के गोदामों को पकड़ने के लिए दिन-रात दौड़ रही थी। 2 दिन पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक सूचना पर टीम ने छापेमारी की थी। लेकिन उस दोरान पटाखे का गोदाम नहीं मिला। टीम ने मौके पर मौजूद सदस्यों से कड़ार्इ से पूछताछ की। दरअसल में टीम के पास में अवैध पटाखों के गोदाम की पक्की सूचना थी। टीम उनकी निशानदेही पर समर गार्डन कालोनी में एक मकान पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: बारूद के ढेर पर बैठे थे लोग और फिर हुआ कुछ ऐसा

यहां टीम ने घर में बने गोदाम को खुलवाया तो सब दंग रह गए। दरअसल में पटाखे नहीं अचार का गोदाम था। मौके से 20 ड्रम अचार मिला। यह अचार काफी पुराना था। टीम के लोगों ने इस अचार को देखा तो फूड विभाग की टीम को बुला लिया। फिलहाल टीम ने मौके से सैंपल कलेक्ट कर लिए है। साथ ही अचार बहुत खराब हालत में था। पकड़े गए युवक ने बताया कि यह अचार होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट में सप्लार्इ हो रहा था।

उसके बाद में पुलिस ने लिसाडी गेट एरिया के तारापुरी अबरारनगर में छापेमारी की तो मौके से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों की खेप पकड़ी है। पुलिस और प्रशासन की छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं पटाखा जब्त कर पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया। पटाखा फैक्ट्री का संचालक फरार बताया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: अमेजन से खरीदा स्मॉर्ट फोन तो डिब्बे में निकला साबुन, डायरेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज