18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद गर्ल्स कालेजों के बाहर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

Highlights एक दर्जन लोग लिए हिरासत में, सैकड़ों से की पूछताछ जनपद के स्कूल-कालेजों के बाहर तैनात दिखे पुलिसकर्मी एडीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर चलाया गया अभियान

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद जिले में पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। मंगलवार को एडीजी मेरठ जोन के निर्देश पर मेरठ जिले में सुबह-सुबह थानों की पुलिस सड़क पर उतरी और सभी थाना पुलिस ने स्कूल-कालेजों के बाहर एंटी रोमियो अभियान चलाया। जिले के सभी 181 स्कूल और कालेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल-कालेजों के पास से गुजरने वाले युवकों की तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दर्जन भर मनचलों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सैकड़ों युवकों और छात्रों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ेंः UP Police Recruitment: साॅल्वर से दिलाई थी लिखित परीक्षा, फिजिकल में खुद पहुंचने पर पकड़ा गया मुन्ना भाई, देखें वीडियो

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने मंगलवार की सुबह विशेष अभियान चलाने का निर्देश मेरठ पुलिस को दिए। एडीजी ने यह भी कहा कि इस अभियान में एएसपी से लेकर थानेदार तक स्वयं मौजूद रहें। इसके बाद सभी थानों का फोर्स सुबह सड़क पर उतर गया। इस दौरान सभी इंटर कालेजों और डिग्री कालेजों इस्माईल डिग्री कालेज, आरजी कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज समेत कई गर्ल्स कालेजों में चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों पर खड़े असामाजिक तत्वों को वहां से खदेड़ा। आरजी इंटर कालेज के सामने खड़े छात्रों को फटकार लगाई। बाइकों पर जा रहे युवकों से रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ऐसे युवकों को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: दो दिन बारिश के बाद 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा रात का तापमान

शहरभर में पुलिस ने सैकड़ों युवकों से पूछताछ की। कालेज के छात्रों की भी तलाशी ली गई और उनके आई कार्ड चेक किए गए। सोफिया स्कूल के सामने पुलिस ने चेकिंग कर युवकों से पूछताछ की। कालेज के आसपास के दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि असामाजिक तत्वों को दुकानों पर खड़ा न होने दें। स्कूलों और कालेजों के आसपास एकत्र ऐसे युवकों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने विभिन्न स्कूलों के पास से दर्जन भर युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि स्कूलों और कालेजों के आसपास छेड़छाड़ की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए अभियान चलाया गया।