13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Recruitment: साॅल्वर से दिलाई थी लिखित परीक्षा, फिजिकल में खुद पहुंचने पर पकड़ा गया, देखें वीडियो

Highlights भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट के दौरान खुलासा बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर हिरासत में लिया क्राइम ब्रांच की टीम कर रही आरोपी से पूछताछ  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के 49 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश के 8 सेंटरों में पुलिस लाइन (Police Line) में फिजिकल टेस्ट में एक मुन्नाभाई (Munna Bhai) पकड़ा गया। खुलासा हुआ कि उसने अपनी जगह किसी सॉल्वर को लिखित परीक्षा में बैठाया था और फिजिकल टेस्ट के लिए खुद पहुंच गया। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: दो दिन बारिश के बाद 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा रात का तापमान

पैनल में एक अभ्यर्थी नीरज फिजिकल टेस्ट और शैक्षिक दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचा था। भर्ती बोर्ड से आए दस्तावेजों से नीरज का बायोमेट्रिक और चेहरा मिलान नहीं हुआ। भर्ती अधिकारी संजीव वाजपेयी ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हुआ। नीरज मूल रूप से मेरठ के फलावदा थाने के चारला गांव का रहने वाला है। उसने 28 जनवरी को यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अपनी जगह किसी और सॉल्वर को बैठा दिया था। परीक्षा में सॉल्वर ने एडमिट कार्ड में अपना फोटो और बायोमेट्रिक प्रयोग किया और एंट्री पा गया।

यह भी पढ़ेंः उन्नाव पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के दौरान सपाइयों में उभरी गुटबाजी, एक गुट पर मारपीट का आरोप

जब फिजिकल की बारी आई तो मामला पकड़ा गया। पता चला कि लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सॉल्वर गैंग ने अनूप से दो लाख रुपये में सौदा किया था। भर्ती अधिकारी ने क्राइम ब्रांच को बुलाकर आरोपी नीरज को सुपुर्द कर दिया। भर्ती पैनल अधिकारी की तरफ से सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।