मेरठ। वेस्ट यूपी और एनसीआर में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह कोहरे के बाद चटख धूप से दिन के तापमान में तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन रात के तापमान में असमानता देखने को मिल रही है। रात के समय ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 व 13 दिसंबर को वेस्ट यूपी-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। उसके बाद ठंड में इजाफा होगा और तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।