
फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुलिसकर्मियों पर रंग बरसाती।
आज मेरठ में शहर से लेकर देहात के थानों में होली पर्व मनाया जा रहा है। होली की मस्ती में सराबोर पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। मेरठ पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई।
पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से रंग बरसाया गया। पुलिस लाइन के ग्राउंड में एकत्र हुए पुलिस कर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।
इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। थानों में भी डीजे की धुन पर पुलिस कर्मी जमकर थिरके।
मेरठ के सभी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली मनाई। होली का रंग और शराब का काकटेल पुलिसकर्मियों के सिर चढ़कर बोला तो वो अपने आपको डांस करने से नहीं रोक सके।
पुलिस कर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर जमकर डांस किया। महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने होली खेली।
मेरठ के सभी थानों में सुबह से ही होली की तैयारी चल रही थी।
थानों में होली खेलने के पूरे इंतजाम किए गए थे।
बता दें कि होली के एक दिन बाद पूरे यूपी में पुलिस की होली होती है। जिसमें पुलिस कर्मी होली खेलते हैं।
चूंकि होली के दिन पुलिसकर्मी की डयूटी होती है। इसलिए यूपी में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मनाते हैं।
मेरठ पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी आज होली खेली।
Published on:
09 Mar 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
