22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में शुरू हुई छठ पूजा की तैयारियां, 4 दिनों तक कुछ इस तरह मनाया जायेगा त्योहार

देशभर में छठ का त्यौहार जल्द ही मनाया जायेगा। जिसके चलते श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में लोग छठ मैया की पूजा के लिए विधि-विधान में समर्थन कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Riya Chaube

Nov 15, 2023

chhath_pooja.jpg

छठ पूजा का त्योहार दिवाली के बाद आता है जो की बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासतौर पर मनाया जाता है। ये महापर्व कार्तिक मास में पड़ता है। वहीं इस बार भी हर साल की तरह छठ पूजा के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार की खास तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। वहीं मेरठ में भी छठ पूजा से जुड़ी तैयारियां सामने आ रही हैं। जहां भव्य नजारा गगोल तीर्थ पर भी देखने को मिल रहा है। जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नहाय खाय के साथ पूजा अर्चना करते हुए दिखाई देते हैं। जिसको लेकर गगोल तीर्थ पर विशेष तैयारी की जा रही है।

गगोल तीर्थ में भव्य नजारा
मेरठ के गगोल तीर्थ पर हर साल छठ पूजा पर भव्य नजारा देखने को मिलता है। यहां श्रद्धालु नहाय-खाय के साथ छठ मैया की पूजा अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में इस महीने बंपर छुट्टियां, स्कूल से लेकर दफ्तर रहेंगे बंद, जानें लिस्ट

सरोवर का महत्व
गगोल तीर्थ के एक महंत ने बताया कि इस सरोवर का विशेष महत्व है, जो महर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ के लिए स्थान बना था। यहां भगवान श्री राम ने राक्षसों का वध कर अपने चरणों से धरती को सुरक्षित किया था।

सरोवर के चारों तरफ मनेगा छठ महापर्व
गगोल तीर्थ पर छठ महापर्व के आयोजन की तैयारी जोरों पर है। श्रद्धालु इस सुन्दर स्थल पर छठ का यह त्योहार मनाने को काफी उत्सुक हैं, जिससे सरोवर के चारों तरफ त्यौहार को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।