
मेरठ। पिछले लोक सभा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्द ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी घोषणा की जानी है। प्रियंका गांधी का नाम प्रदेश प्रभारी के तौर पर चल रहा है। सूत्रों की मानें तो अंदरुनी तौर पर प्रियंका गांधी के नाम पर सहमति बन गई है। यह प्रियंका के उपर निर्भर करेगा कि वह इस जिम्मेदारी को संभालेंगी या नहीं।
यह भी पढ़ेंः गणेश मूर्ति की स्थापना को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
लोक सभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को दी गई थी। इस जिम्मेदारी के बाद पूर्व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जैसे संजीवनी मिल गई थी। प्रियंका लोक सभा चुनाव में हर वर्ग के लोगों में गई और अपनी विशेष छवि बनाई। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में यही फर्क देखते हुए प्रियंका को उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि प्रियंका गांधी यदि उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनती हैं तो प्रदेश में पार्टी में नई जान आ जाएगी। उनका कहना है कि खासतौर पर युवा वर्ग कांग्रेस के साथ आ जाएगा, क्योंकि उन्हें पता है कि गांधी परिवार ने जब भी कोई वादा किया है तो उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही कांग्रेस से वे लोग भी जुड़ेंगे जो भाजपा की नीतियों से परेशान हैं।
Published on:
03 Sept 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
